अवैध शराब के विरुद्ध दिल्ली आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
प्रकाशित: 14-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली में अवैध शराब की पी और तस्करी पर रोक लगाने के लिए दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग ने वित्त वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अगस्त 2026 तक अवैध शराब की पी और परिवहन के मामलों में 725 एफआईआर दर्ज कर 730 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान अवैध शराब लेकर जा रहे 197 वाहनों को जब्त किया गया है। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार अवैध शराब के कारोबार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इसी उद्देश्य से दिल्ली सरकार एक प्रभावी आबकारी नीति भी तैयार कर रही है। आबकारी विभाग के अनुसार दिल्ली की भौगोलिक सीमाएं पड़ोसी राज्यों से जुड़ी होने के कारण यहां करीब 70 छोटे-बड़े प्रवेश मार्ग हैं। इन मार्गों के जरिए अवैध शराब की तस्करी की संभावना बनी रहती है। इसे देखते हुए विभाग की प्रवर्तन शाखा लगातार निगरानी रखती है और अवैध शराब की पी या परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करती है। आबकारी विभाग के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में अप्रैल से अगस्त की समान अवधि के दौरान विभाग ने 315 एफआईआर दर्ज की थीं और 312 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस अवधि में 112 वाहन जब्त किए गए थे तथा करीब एक लाख बोतल अवैध शराब बरामद की गई थी।