एक इमारत की छत से गिरकर व्यक्ति की मौत
प्रकाशित: 14-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (वीअ)। पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में रविवार सुबह एक इमारत की छत से गिरकर 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सुबह पांच बजकर 20 मिनट पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति सड़क पर निर्वस्त्र अवस्था में पड़ा है और उसके सिर से खून बह रहा है। गांधी नगर थाने की एक टीम अपराध और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची तथा उसने जांच शुरू की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के किशनगंज पिपला निवासी दीपक के तौर पर हुई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दीपक खुद छत से गिरा या उसे किसी ने धक्का दिया।