वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

जीएसटी परिषद की बैठक 12 को होगी

प्रकाशित: 30-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। जीएसटी परिषद की बैठक केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 12 सितंबर को होगी। परिषद सचिवालय की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक नई दिल्ली में होनी है और इससे एक दिन पहले 11 सितंबर को अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। परिषद की बैठक एक साल से अधिक समय के बाद होने जा रही है। जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक तीन-चार सितंबर, 2025 को हुई थी। इसमें केंद्र और राज्यों ने जीएसटी की दरों और कर स्लैब में बड़े बदलाव का फैसला किया था। जीएसटी परिषद की 57 वीं बैठक में ऐसे कारोबारियों के लिए जीएसटी पंजीकरण प्रािढया सरल करने पर चर्चा होने की संभावना है।
, जो हर महीने 2.5 लाख रुपये से अधिक का कर ाsढडिट आगे देने हैं।
वर्तमान में करीब 1.68 करोड़ कारोबार जीएसटी के तहत पंजीकृत हैं।