वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

निर्मला, नायडू ने ऋण संपर्क कार्यक्रम में लिया हिस्सा

प्रकाशित: 18-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
पलनाडु (आंध्र प्रदेश), (भाषा)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने पलनाडु जिले के नरसरावपेट में विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की ओर से आयोजित ऋण संपर्क कार्यक्रम में शुक्रवार को हिस्सा लिया। सीतारमण और नायडू ने यूनियन बैंक की कॉर्पेरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत उपलब्ध कराई गई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई तथा छात्राओं को साइकिल वितरित की। ठ्ठण संपर्क कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों के लाभार्थियों को ठ्ठण भी वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में राज्य के वित्त मंत्री पय्यावुला केशव सहित विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रतिनिधि और अन्य नेता भी शामिल हुए।
इससे पहले मुख्यमंत्री नायडू और राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने मुख्यमंत्री आवास पर सीतारमण का स्वागत किया था।