वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

प्रमुख कंपनियों में लिवाली से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 965 अंक उछला

प्रकाशित: 18-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मुंबई, (भाषा)। रिलायंस इंडस्ट्रीज, बैंक और आईटी शेयरों में खरीदारी आने से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 965 अंक उछल गया जबकि निफ्टी ने 262 अंक की छलांग लगाई।
विश्लेषकों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर प्रमुख कंपनियों के अनुकूल तिमाही नतीजों और आईटी कंपनियों में लिवाली आने से निवेशक धारणा को समर्थन मिला। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 964.58 अंक यानी 1.25 प्रतिशत उछलकर 78,151.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह।,095.68 अंक चढ़कर 78,282.55 अंक तक पहुंच गया। इसी तरह, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 261.55 अंक यानी 1.09 प्रतिशत बढ़कर 24,334.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के समूह में शामिल शेयरों में टेक महिंद्रा करीब 3.91 प्रतिशत उछला। कंपनी ने जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 28.4 प्रतिशत बढ़कर।,465 करोड़ रुपये होने की जानकारी दी है। इसके अलावा, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस भी बढ़त में रहे।
दूसरी तरफ, सन फार्मा, ट्रेंट, भारती एयरटेल और अल्ट्राटेक सीमेंट नुकसान में रहे।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, wबाजार की दिशा बड़े शेयरों की ओर झुकती दिख रही है, जिसमें आईटी और बैंकिंग क्षेत्र के शेयर अगुवाई कर रहे हैं।w
उन्होंने कहा कि घरेलू संस्थागत निवेशक महंगे मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों से निकलकर अपेक्षाकृत आकर्षक भाव पर उपलब्ध बड़ी कंपनियों के शेयरों में निवेश कर रहे हैं।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच 1.79 प्रतिशत चढ़कर 85.52 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की सूचकांक, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक गिरकर बंद हुए जबकि दक्षिण कोरिया का बाजार बंद रहा।
यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नुकसान में रहे थे।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 4,205.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स पिछले सत्र में 1.44 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,186.87 और निफ्टी 5.75 अंक गिरकर 24,072.75 अंक पर रहा।