वेदांता ने 20 लाख लोगों के बेहतर भविष्य की राह बनाई
प्रकाशित: 18-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (वीअ)। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर, दुनिया की अग्रणी धातु, तेल एवं गैस, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी कंपनी वेदांता समूह ने आज बताया कि पिछले छह वर्षों में उसने अपनी कौशल विकास पहलों के माध्यम से लगभग 20 लाख लोगों को सशक्त बनाया है। इसके साथ ही, कंपनी ने सभी के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने और भविष्य की जरूरतों के अनुसार सक्षम कार्यबल तैयार करने की अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया है।
रोज़गार के बेहतर अवसर बढ़ाने और हर आयु वर्ग, महिलाओं-पुरुषों तथा अलग-अलग समुदायों के लोगों के लिए आजीविका के स्थायी साधन तैयार करने के उद्देश्य से, वेदांता का कौशल विकास कार्पाम कई क्षेत्रों में काम करता है। इसमें व्यावसायिक और तकनीकी प्रशिक्षण, महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहन, कृषि और किसानों की क्षमता बढ़ाने की पहल, खेलों के माध्यम से कौशल विकास और युवाओं को सशक्त बनाने वाले कार्यक्रम शामिल हैं।
भारत सरकार के स्किल इंडिया मिशन, कौशल भारत अभियान और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के उस लक्ष्य के अनुरूप, जिसका उद्देश्य लोगों की क्षमता का बेहतर उपयोग कर उत्पादकता, रोज़गार और उद्यमिता को बढ़ावा देना है, वेदांता की ये पहल लोगों के लिए स्थायी आजीविका के नए अवसर तैयार कर रही हैं। साथ ही, ये देश की दीर्घकालिक आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य 8 सम्मानजनक काम और आर्थिक विकास के अनुरूप, वेदांता का कौशल विकास मॉडल लोगों की क्षमता को बचपन से लेकर रोज़गार और उद्यमिता तक विकसित करने पर आधारित है। बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने, युवाओं को उद्योगों की ज़रूरत के अनुसार कौशल सिखाने, महिलाओं को आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने और समुदायों को बाज़ार तथा रोज़गार से जोड़ने के माध्यम से, कंपनी ऐसा समग्र तंत्र तैयार कर रही है जो आर्थिक आत्मनिर्भरता और सभी के विकास को बढ़ावा देता है।