वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

एसआईआर का कार्य मेहनत से कर रहे बीएलओ : श्याम सुन्दर अग्रवाल

प्रकाशित: 18-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली (वीर अर्जुन)। पूर्व मेयर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने एस.आई.आर के कार्य में लगे सभी बीएलओ की तारीफ करते हुए कहा सभी कड़ी धूप में अपने कार्य में बड़ी लगन एवं मेहनत के साथ जुटे हुए है।श्याम सुन्दर अग्रवाल ने बताया आज उनके कार्यालय में बीएलओ कविता जैन एवं विपिन मित्तल आए उन्होंने मुझसे मेरे एवं परिवार के फॉर्म प्राप्त किए एवं मतदाता सूची में शुद्धिकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए घर घर में पुनर्निरीक्षण ले लिए जाने पर आने वाली परेशानियों बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि कुछ लोगों का व्यवहार तो बहुत ही खराब होता है कोई कहता है बाद में आना,कोई कहता है हमें नहीं बनवाना,कई लोग तो दरवाजा नहीं खोलते वही बहुत से मतदाता ऐसे भी मिले जिन्होंने आदर के साथ बिठाया चाय,पानी,नाश्ते के लिए पूछा। बीएलओ कविता जैन ने बताया हमारे लगभग 200 फॉर्म जमा हो चुके है हम जल्द ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। श्याम सुन्दर अग्रवाल ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि सभी मतदाता बीएलओ का सहयोग करे उनका मुस्कराहट के साथ स्वागत करें अपनी जानकारी दे ताकि आपका नाम मतदाता सूची में जुड़ सके। मेरे कार्यालय में शाहदरा जिला मंत्री कंचन शर्मा,प्रवीण शर्मा,दयानंद शर्मा,सोनिया शर्मा,दलजीत सिंह ने अपने परिवार के फॉर्म जमा करवाए।