संविधान क्लब में आयोजित सेमिनार में जन शिक्षण संस्थानों की आवश्यकता पर हुई सार्थक चर्चा
प्रकाशित: 25-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया,नई दिल्ली में,देश के जन शिक्षण संस्थानों के फाउंडर चेयरमैन, चेयरमैन,प्रतिनिधि समूह द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया
सेमिनार के अंदर खुलकर युवा, महिला एवं ग्रामीण सशक्तिकरण हेतु जन शिक्षण संस्थानों की आवश्यकता तथा भूमिका पर देश के कोने कोने से उपस्थित होकर सार्थक चर्चा की। युवा, महिला एवं ग्राम की सशक्तिकरण हेतु ,सरकार की बेहतरीन योजना जन शिक्षण संस्थान के इस सेमिनार के रिपोर्ट के साथ जन शिक्षण संस्थानों के मूल स्वरूप में रखने एवं इस शानदार योजना को और मजबूती प्रदान करने हेतु मांग पत्र प्रधानमंत्री,रक्षा मंत्री,गृह मंत्री,वित्त मंत्री, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री के साथ लोक सभा स्पीकर एवं योजना आयोग के उपाध्यक्ष महोदय को शीघ्र सौंपी जाएगी। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की जन शिक्षण संस्थान योजना विगत कई दशकों से समाज के वंचित, अशिक्षित, नवसाक्षर एवं आजीविका से वंचित वर्गों को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से सम्मानजनक जीवन एवं आर्थिक स्वावलंबन,स्वरोजगार प्रदान करने का कार्य कर रही है। आज देशभर में कार्यरत जन शिक्षण संस्थान मंत्रालय के उद्देश्यों को जमीनी स्तर तक पहुँचाने में एक सशक्त माध्यम के रूप में कार्य कर रहे हैं। सेमिनार में मंत्रालय द्वारा संचालित कौशल विकास कार्पामों, जन शिक्षण संस्थान योजना की उपलब्धियों, नवाचारों एवं भावी संभावनाओं पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। साथ ही सभी जन शिक्षण संस्थान भारत सरकार एवं कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के प्रति अपना पूर्ण सहयोग व्यक्त करते हुए कौशल विकास अभियान को अधिक प्रभावी, समावेशी एवं परिणामोन्मुख बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।