आमिर खान ने कंफर्म किया 3 इडियट्स का सीक्वल, फिर दिखेगी रैंचो, फरहान और राजू की मस्ती, ये होगी कहानी
प्रकाशित: 28-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
अगर आप भी आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स के फैन रह चुके हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है. फिल्म के सीक्वल का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. एक्टर और प्रोड्यूसर आमिर खान ने इस बात की पुष्टि की है कि फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी 3 इडियट्स 2 पर काम कर रहे हैं. फिल्म में उन्हीं किरदारों के आगे की जिंदगी को दिखाया जाएगा. इस खबर से फैंस बेहद खुश हैं, क्योंकि थ्री इडियट्स एक आइकोनिक फिल्म है, जिसके सीक्वल का इंतजार फैंस को सालों से है. इस पर बात करते हुए आमिर खान ने क्या कहा, चलिए जानते हैं.
आमिर खान ने की पुष्टि
इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए, आमिर ने बताया कि उन्होंने कहानी सुनी है और ये शानदार है. उन्होंने यह भी कहा कि स्क्रिप्ट पर अभी भी काम चल रहा है. आमिर के अनुसार, सीक्वल में रैंचो, फरहान और राजू की जिंदगी को पहली फिल्म की घटनाओं के लगभग 10 साल बाद से आगे बढ़ाया जाएगा. अमर उजाला को दिए एक इंटरव्यू में आमिर ने कहा, "राजू अभी 3 इडियट्स 2 पर काम कर रहे हैं. मैंने कहानी सुनी है और यह शानदार है." उन्होंने आगे कहा कि हालांकि स्क्रीनप्ले पर अभी और काम करने की जरूरत है, लेकिन इसका कोर आइडिया बहुत ही खास है. उन्होंने कहा, "यह अनोखी है, इसमें पहली फिल्म जैसा ही ह्यूमर है और यह किरदारों की जिंदगी को 10 साल बाद दिखाती है."
अपने रोल के लिए एक्साइटेड आमिर
आमिर ने फुंसुक वांगडू का किरदार फिर से निभाने को लेकर भी अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की. राज कुमार हिरानी और राइटर अभिजात जोशी की सोची गई इस कहानी को खूबसूरत कहानी बताते हुए, उन्होंने कहा कि वह इस किरदार को फिर से निभाने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं.
2009 में आई थी पहली फिल्म
2009 में रिलीज हुई 3 इडियट्स में आमिर के साथ आर. माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर खान लीड रोल में थे. बेहतरीन एक्टिंग, यादगार डायलॉग्स और म्यूजिक ने इसे सालों तक लोकप्रिय बनाए रखने में मदद की है और इसके सीक्वल का इंतजार दर्शकों को हमेशा रहा.