वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

एआई के इस्तेमाल पर नाराज हुईं सोनम कपूर

प्रकाशित: 21-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
एआई के इस्तेमाल पर नाराज हुईं सोनम कपूर
वीर अर्जुन समाचार ब्यूरो
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने शानदार फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने डिजाइनर्स के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल पर अपनी राय रखी है। एक्ट्रेस ने एआई की आलोचना की और कहा कि यह कलाकारों के लिए नहीं है। सोनम कपूर ने एआई की आलोचना करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा 'मैं डिजाइनर्स के चीजें बनाने के लिए एआई के इस्तेमाल से तंग आ चुकी हूं। सब कुछ एक जैसा लगता है। बहुत घटिया।' उन्होंने कलाकारों से अपने ािढएटिव काम में एआई का इस्तेमाल न करने की अपील की और कहा 'प्लीज मेरी बात मानिए, यह कूल नहीं है। एआई कलाकारों के लिए नहीं है। यह आपके काम को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए एक सपोर्ट सिस्टम है, न कि कुछ बनाने के लिए। मैं इससे बहुत निराश हूं।' अभिनेत्री का यह पोस्ट तब आया है, जब उन्होंने अपनी चचेरी बहन अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी के कार्पामों में अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान खींचा था। अंशुला और रोहन ने 6 जुलाई 2026 को एक निजी समारोह में शादी की थी। वहीं सोनम कपूर की शादी भारतीय कारोबारी आनंद आहूजा से हुई है। इस जोड़े ने 2018 में एक शानदार समारोह में शादी की थी। अगस्त 2022 में उनके पहले बेटे वायु का जन्म हुआ। यह जोड़ा 29 मार्च को दूसरी बार माता-पिता बना और उन्होंने अपने बेटे का नाम रुद्रलोक कपूर आहूजा रखा। काम की बात करें तो, सोनम कपूर आखिरी बार 2023 की ाढाइम-थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आई थीं। यह 2011 की इसी नाम की कोरियाई फिल्म का रीमेक है।
शोम मखीजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म से सोनम ने 'द जोया फैक्टर' के छह साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी।