एएन-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त
प्रकाशित: 14-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
विशेष प्रतिनिधि
नई दिल्ली। असम के जोरहाट में रूसी मूल के एएन-32 परिवहन विमान के शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत हो गई, जिनमें दो अधिकारी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, विमान का सह-पायलट घायल हो गया और जोरहाट के एक सैन्य अस्पताल में उसका इलाज जारी है। विमान में छह लोग सवार थे। वायुसेना ने बताया कि विमान सुबह करीब 10 बजे एक नियमित उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मृतक कर्मियों की पहचान स्द्राड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीर वायु दानिश आलम के रूप में हुई है। हादसे की वजह का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्द्रायरी ग"ित की गई है। वायुसेना ने एक बयान में कहा, जोरहाट में एएन-32 विमान दुर्घटना में पांच कर्मियों की मौत पर भारतीय वायुसेना गहरा दुख व्यक्त करती है। इसने शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह दुख की इस घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। सूत्रों ने बताया कि उतरने के समय विमान का नियंत्रण बिगड़ गया और वह रनवे से फिसल गया। उन्होंने कहा कि विमान समानांतर टैक्सीवे को पार करते हुए दो हिस्सों में टूट गया और उसमें आग लग गई। एएन-32 सोवियत डिजाइन वाला दो इंजन का परिवहन विमान है। ये विमान दशकों से वायुसेना के लिए एक भरोसेमंद विमान के तौर पर काम कर रहे हैं, और ये दुनिया के सबसे दुर्गम क्षेत्रों में कर्मचारियों को लाने-ले जाने तथा जरूरी सामान पहुंचाने का काम करते हैं।