प्रधान को बर्खास्त किए जाने तक कोई चर्चा नहीं करेंगे: राहुल
प्रकाशित: 25-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त नहीं किया जाता तब तक विपक्ष किसी तरह का संवाद या चर्चा नहीं करेगा। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर छात्रों की तीन मांगें हैं और विपक्ष भी उन मांगों को पुरजोर तरीके से उ"ा रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का कहना था, पहली मांग है कि भ्रष्ट शिक्षा मंत्री को जाना होगा। दूसरी मांग है कि छात्रों को पीटने वालों की जवाबदेही तय होनी चाहिए और तीसरी मांग है कि प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा, जब तक धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त नहीं किया जाता, हम कोई संवाद और चर्चा नहीं करेंगे। उन्होंने दावा किया कि उन्हें सदन में बोलने का मौका नहीं दिया गया, जबकि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने उनके नाम का उल्लेख किया था। कांग्रेस नेता ने कहा, रीजीजू जी ने सदन में कहा कि वह चाहते हैं कि हम अपने सांसदों से चर्चा में शामिल होने के लिए कहें। सामान्य व्यवस्था है कि जब किसी सदस्य का नाम लिया जाता है तो उसे जवाब देने का मौका दिया जाता है।
जब मैं रीजीजू की बात का जवाब देना चाह रहा था, मुझे बोलने का मौका नहीं मिला।
जब मैं रीजीजू की बात का जवाब देना चाह रहा था, मुझे बोलने का मौका नहीं मिला।