प्रश्न पत्र लीक होना गंभीर मुद्दा ः सलमान खान
प्रकाशित: 24-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। अभिनेता सलमान खान ने प्रश्न पत्र लीक होने को एक गंभीर मुद्दा बताते हुए इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया है तथा कहा है कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने के दौरान घायल हुए लोगों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं।
बॉलीवुड अभिनेता ने छात्रों के रुख की सराहना की और कहा कि उन्होंने अपने भविष्य तथा एक बेहतर, शिक्षित भारत के लिए कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने के प्रति समर्पण, ईमानदारी और उत्साह दिखाया है। अभिनेता ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, यह बहुत शांतिपूर्ण आंदोलन था, पर यह देखकर बहुत दुख हुआ कि यह हिंसक आंदोलन में बदल गया। चोटिल हुए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। प्रश्न पत्र लीक होना बहुत गंभीर मुद्दा है और मुझे यह जानकर तथा देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए अभिनेता ने कहा, यह आंदोलन, यह प्रदर्शन, आगे बढ़ने का सही तरीका है और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण तरीके से किया है। यह पीढ़ी बेहद साहसी और बहादुर है। शिक्षा के प्रति समर्पित और प्रेरित यह पीढ़ी भारत को गौरवान्वित करेगी। उन्होंने लिखा, यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है। इस पर राजनीति हावी नहीं होनी चाहिए। इसका श्रेय केवल हमारे देश के छात्रों को मिलना चाहिए और मुझे विश्वास है कि सरकार भी उन्हें पूरा सहयोग देगी।
तथा एक मजबूत शिक्षा व्यवस्था बनाएगी। यह सभी के लिए लाभ की स्थिति होगी। सकारात्मक फैसले की उम्मीद और प्रार्थना करता हूं।w
अभिनेता ने कहा कि शिक्षा को और अधिक लोकप्रिय एवं आकर्षक बनाया जाना चाहिए, ताकि भारत शिक्षा का केंद्र बन सके।
नीट प्रश्नपत्र लीक होने के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन को फिल्म उद्योग के कई लोगों का समर्थन मिला है, जिनमें नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पा"क शाह, शबाना आजमी, प्रकाश राज, राजकुमार राव, रेवती, टोविनो थॉमस और अनुराग कश्यप शामिल हैं।
सलमान की यह पोस्ट कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ निकाले गए संसद चलो मार्च के दौरान राजधानी में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के दो दिन बाद आई है।