वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

भाजपा नेताओं ने तीन स्वायत्त जिला परिषदों से जुड़े विधेयक पारित कराने की मांग की

प्रकाशित: 09-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
आइजोल, (भाषा)। मिजोरम की तीन स्वायत्त जिला परिषदों के भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र से 125वें संविधान संशोधन विधेयक, 2019 को जल्द पारित कराने का आग्रह किया है, जो कई वर्षों से संसद में लंबित है। पार्टी ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।बयान के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की और विधेयक पर जल्द कार्वाई की मांग की। यह विधेयक दक्षिणी मिजोरम में लाई, मारा और चकमा स्वायत्त परिषदों से संबंधित है। बयान के मुताबिक, राय ने भाजपा नेताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी मांग को उचित महत्व दिया जा रहा है। मंत्री ने यह भी कहा कि जल्द ही विधेयक पर एक बै"क बुलाई जाएगी। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि इसे जल्द से जल्द पारित कराने के प्रयास किए जाएंगे। भाजपा विधायक के. हराह्मो के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने मई 2025 में दक्षिणी मिजोरम के लांग्तलाई शहर में भूस्खलन से प्रभावित लोगों के लिए राज्य सरकार द्वारा मांगी गई वित्तीय सहायता का मुद्दा भी उ"ाया।
बयान में कहा गया है कि बै"क के दौरान भाजपा के पूर्वेत्तर समन्वयक एवं सांसद संबित पात्रा भी मिजोरम के प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद थे।