मप्र सरकार जवाबदेही से दोगुनी रफ्तार से भाग रही है : खरगे
प्रकाशित: 11-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा का आरोप लगाया और कहा कि डबल इंजन सरकार जवाबदेही से दोगुनी रफ्तार से भागती नजर आती है।
खरगे ने एक्स पर एक पोस्ट में सागर जिले में जहरीली शराब से 31 लोगों की मौत और 11 लोगों के अब भी जिंदगी और मौत से जूझने का हवाला देते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 31 परिवार उजड़ गए, किसी का बेटा गया, किसी का पिता, किसी का पति। लेकिन भाजपा सरकार के लिए ये भी बस एक और हादसा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में पिछले 22 वर्षों से भाजपा सरकार का यही तरीका बन चुका है। उन्होंने बालाघाट में 27 से अधिक बच्चों की मौत, इंदौर में दूषित पानी से 36 लोगों की मौत, जहरीले कफ सिरप से 25 बच्चों की मौत और सीधी में एक साल के दौरान 53 प्रसूताओं की मौत की खबरों का भी उल्लेख किया। खरगे का कहना है, जहर शराब में हो, पानी में हो या दवा में, हर बार कीमत मध्यप्रदेश की जनता अपनी जान देकर चुका रही है। उन्होंने कहा, और डबल इंजन सरकार जवाबदेही से दोगुनी रफ़्तार से भागती नज़र आती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि जब जनता न्याय की मांग करती है तो जवाब में वॉटर कैनन और आंसू गैस छोड़ी जाती है।