वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

युवा अपने भविष्य की रक्षा की मांग कर रहे: अशोक गहलोत

प्रकाशित: 24-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
जयपुर, (भाषा)। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर बड़ी संख्या में जुटे युवाओं के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ये युवा अपने भविष्य की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।गहलोत ने कहा कि वे इन युवाओं के धैर्य और साहस को सलाम करते हैं। कांग्रेस नेता ने एक बयान में कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर बै"s युवाओं ने पूरे देश को दिखा दिया है कि लोकतंत्र में असहमति कैसे व्यक्त की जाती है। गहलोत के अनुसार, (इन युवाओं ने) ला"ाrचार्ज सहा, आंसू गैस झेली, बारिश में रातें गुजारीं, फिर भी शांति और अनुशासन का दामन नहीं छोड़ा। यही गांधी जी के सत्याग्रह की सच्ची परंपरा है। गहलोत के अनुसार उन्होंने इस आंदोलन में शामिल कई बेटे-बेटियों के साक्षात्कार देखे और पाया कि जिस ज्ञान, तथ्यों की गहरी समझ और मर्यादा के साथ ये बच्चे अपनी बात रख रहे हैं, उस पर पूरे देश को गर्व है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ये युवा अराजकता नहीं फैला रहे, अपने भविष्य की रक्षा की मांग कर रहे हैं। राहुल गांधी वर्षों से संसद से सड़क तक युवाओं और छात्रों की यही आवाज उ"ाते रहे हैं, आज पूरे देश का युवा उसी सच्चाई को दोहरा रहा है। उन्होंने कहा, मैं इन युवाओं के धैर्य और साहस को सलाम करता हूं।
जो सरकार अपने ही बच्चों की आवाज ला"ियों से दबाना चाहती है, इतिहास गवाह है कि ऐसे अहंकारी सत्ताधीशों को जनता ने कभी माफ नहीं किया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र लीक मामले में जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र व युवा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।