रालोद के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा
प्रकाशित: 08-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ, (भाषा)। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रामाशीष राय ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और प्रदेश अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया।राय ने पीटीआई-भाषा से बातचीत के दौरान इस्तीफ़ा देने की पुष्टि की। उन्होंने शुक्रवार को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह को पत्र के जरिये इस्तीफा भेजा और इसे सोशल मीडिया पर भी साझा किया।रालोद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक ग"बंधन (राजग) का एक प्रमुख घटक है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार में साझेदार है।राय को 27 मई 2022 को राष्ट्रीय लोकदल की उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्होंने अपने पत्र में कहा, wसंविधान, लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे प्रहार से लोकतंत्र आज खतरे में है। व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश, इन्हीं वैचारिक एवं नैतिक कारणों से मैं राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र प्रस्तुत कर रहा हूं।
उन्होंने पत्र में संग"न के लिए अपने योगदान का उल्लेख करते हुए युवाओं, छात्रों, किसानों की समस्याओं का भी जिक्र किया।
राय ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र धीरे-धीरे धनबल और प्रभावशाली वर्गों के नियंत्रण में सिमटता दिखाई दे रहा है और समाज को जाति, उपजाति व संप्रदाय के आधार पर विभाजित करने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है।