वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

सौगत रॉय लोकसभा में तृणमूल के उपनेता नियुक्त

प्रकाशित: 25-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने वरिष्" सांसद सौगत राय को लोकसभा में पार्टी का उपनेता नियुक्त किया। यह महत्वपूर्ण पद शताब्दी रॉय के पार्टी से अलग होकर बागी गुट में शामिल होने के बाद रिक्त हो गया था। यह नियुक्ति तृणमूल के संसदीय दल में बड़े संग"नात्मक बदलाव के बीच हुई है।
पार्टी के 20 सांसदों के बगावत कर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) के साथ जुड़ने के बाद संसद में पार्टी के नेतृत्व ढांचे में बदलाव किए जा रहे हैं। लोकसभा में तृणमूल की उपनेता रही शताब्दी रॉय भी बागी गुट में शामिल सांसदों में थीं, जिसके चलते पार्टी को नया उपनेता नियुक्त करना पड़ा। सौगत राय तृणमूल के सबसे वरिष्" और अनुभवी सांसदों में से एक हैं। वह लोकसभा में विभिन्न राजनीतिक और नीतिगत मुद्दों पर पार्टी के प्रमुख आवाज रहे हैं। भौतिकी के सेवानिवृत्त प्रोफेसर राय पांच बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं और वर्तमान में पश्चिम बंगाल की दमदम लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने 1977 में बैरकपुर से पहली बार लोकसभा में प्रवेश किया। इसके बाद वह 1987 से 2009 तक लगातार पांच बार विधायक रहे। वर्ष 2009 में वह दमदम से लोकसभा में लौटे और इसके बाद लगातार चुनाव जीतते रहे। तृणमूल में शामिल होने से पहले वह कांग्रेस से जुड़े थे। राय चौधरी चरण सिंह सरकार में पेट्रोलियम एवं रसायन राज्य मंत्री और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील ग"बंधन (संप्रग) सरकार में शहरी विकास राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। वह पश्चिम बंगाल विधानसभा के भी पांच बार सदस्य रहे हैं।