अरनव प्रताप के बल्ले-गेंद से कमाल, अर्वाचीन भारती स्कूल ने दर्ज की दूसरी जीत
प्रकाशित: 11-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (वीअ)। 20वें हरि चंद मेमोरियल एफएम स्पोर्ट्स अंडर-17 ािढकेट टूर्नामेंट में अर्वाचीन भारती स्कूल ने विजय दहिया एकेडमी को 72 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। अर्वाचीन भारती की जीत के नायक अरनव प्रताप सिंह रहे, जिन्होंने 109 गेंदों पर 133 रन की आतिशी पारी में 14 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्होंने गेंदबाजी में भी एक विकेट हासिल कर हरफनमौला प्रदर्शन किया। अर्वाचीन भारती स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 4 विकेट पर 282 रन बनाए। अरनव के अलावा शौर्य यादव ने 82 और आर्यन श्रीवास्तव ने 59 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। विजय दहिया की ओर से राज तंवर ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विजय दहिया एकेडमी की टीम 39 ओवर में 210 रन पर ऑलआउट हो गई। आरव तंवर ने 79 और हेमंत सिंह ने 35 रन बनाए। अर्वाचीन भारती के दर्श यादव ने 30 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि साकिब रहमान ने 2 विकेट हासिल किए। अरनव प्रताप सिंह को कल्की स्पोर्ट्स प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार डीडीसीए अंपायर कुलदीप सिंह ने प्रदान किया।