एफएमएससीआई को राष्ट्रीय खेल महासंघ का दर्जा
प्रकाशित: 25-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। खेल मंत्रालय ने फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब्स ऑफ इंडिया (एफएमएससीआई) को राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) के रूप में अस्थायी रूप से मान्यता दे दी है और भारत में फॉर्मूला वन रेस वापिस लाने के लिये सरकार के साथ काम कर रही संस्था के लिये यह बड़ा कदम है।
सरकार भारत में फॉर्मूला वन की वापसी के लिए प्रयासरत है और इसे देखते हुए यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे दोनों निकायों के बीच बेहतर समन्वय को बढ़ावा मिलेगा। एफएमएससीआई ने इस साल 11 जून को मान्यता के लिए आवेदन किया था। खेल मंत्रालय ने 23 जुलाई को जारी किए गए निर्देश ने कहा, एफएमएससीआई के राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) के रूप में अस्थायी मान्यता के लिए किए गए अनुरोध पर विचार करने के बाद यहां फैसला लिया कि एफएमएससीआई को इस पत्र के जारी होने की तारीख से एनएसएफ के रूप में अस्थायी मान्यता प्रदान की जाए। मंत्रालय ने चेन्नई स्थित और अरिंदम घोष की अध्यक्षता वाली एफएमएससीआई को राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम, 2025 और उसके प्रावधानों के अनुरूप अपने संविधान में निर्धारित समय सीमा के भीतर संशोधन करने को कहा है। एफएमएससीआई परिषद सदस्य विकी चंडोक ने कहा, भारत में फॉर्मूला वन रेस की मेजबानी के लिए जो भी जरूरी है, सरकार वो सब करने के लिए प्रतिबद्ध है।