वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

एसबीआई लाइफ ने भारत के पैरा चैंपियंस को किया सम्मानित

प्रकाशित: 09-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (वीअ)। ग्लासगो 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाते हुए एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के साथ मिलकर सात पदक विजेता पैरा खिलाड़ियों को सम्मानित किया। भारत ने इन खेलों में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीते हैं। नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में एसबीआई लाइफ के एमडी एवं सीईओ अमित झिंगरन और पीसीआई अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने विजेताओं को सम्मानित किया। सम्मानित खिलाड़ियों में शर्मिला ढांकर (स्वर्ण, महिला गोला फेंक एफ57), दिलीप महादू गावित (स्वर्ण, पुरुष 100 मीटर टी47), सोमन राणा (स्वर्ण, पुरुष गोला फेंक एफ57), मोहम्मद बेसिल मोर्सिंगनकथ (रजत, 100 मीटर टी47), शुभम जुयाल (रजत, गोला फेंक एफ57), शिल्पा शायला (कांस्य, महिला गोला फेंक एफ57) और झंडू कुमार (कांस्य, हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग) शामिल हैं। इस अवसर पर अमित झिंगरन ने कहा, हमारे पैरा खिलाड़ियों की कहानियां दुनिया तक पहुंचनी चाहिए।