वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

भारत की अंडर20 पुरुष टीम अगले महीने सिंगापुर के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलेगी

प्रकाशित: 25-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बेंगलुरु, (भाषा)। भारत की अंडर20 फुटबॉल टीम 2027 में होने वाले एएफसी अंडर20 एशियाई कप द्रालीफायर की तैयारियों के तहत तीन और छह अगस्त को सिंगापुर के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को विज्ञप्ति में कहा कि दोनों मैच यहां सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में खेले जाएंगे जिनमें दर्शकों को आने की अनुमति नहीं होगी। भारत और सिंगापुर इससे पहले आधिकारिक अंडर20 पुरुष प्रतियोगिताओं में दो बार एक दूसरे का सामना कर चुके हैं। यह दोनों मैच एएफसी युवा चैम्पियनशिप में खेले गए थे जिनमें भारत ने जीत हासिल की थी। उसने 1966 में 4-। से और 1974 में पेनल्टी शूटआउट में जीत हासिल की थी। दोनों टीम ने 2017 में गोवा में अंडर19 अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों में भी एक दूसरे का सामना किया था। इसमें भारत ने पहला मैच 7-2 से जीता था, जबकि सिंगापुर ने दूसरा मैच।-0 से अपने नाम किया था। एएफसी अंडर20 एशियाई कप द्रालीफायर 2027 में भारतीय टीम ताशकंद में सीरिया (31 अगस्त), उज्बेकिस्तान (तीन सितंबर) और बांग्लादेश (छह सितंबर) का सामना करेगी।