राष्ट्रीय खेल दिवस पर देशभर में गूंजा एक घंटा खेल के मैदान में का संदेश
प्रकाशित: 30-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। भारत ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया और इस मौके पर खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने लोगों, खासकर युवाओं से मजबूत राष्ट्र के निर्माण और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हर दिन कम से कम एक घंटा खेल और शारीरिक गतिविधियों के लिए देने की अपील की।
राष्ट्रीय खेल दिवस महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। उनके शानदार गोल करने की क्षमता की बदौलत भारत ने आजादी से पहले के दौर में लगातार तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते थे। इस मौके पर मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में एक विशेष कार्पाम आयोजित किया गया जिसमें मांडविया और केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हॉकी के इस महान खिलाड़ी को श्रद्धांजलि दी। समारोह का मुख्य आकर्षण देशभर में चलाया गया एक घंटा खेल के मैदान में अभियान रहा। इसका उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं को हर दिन कम से कम एक घंटा खेल और शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। सैकड़ों लोगों ने समारोह में हिस्सा लिया और विभिन्न खेल एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में भाग लिया। मांडविया ने कहा, राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई जा रही मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती पर एक घंटा खेल के मैदान में कार्पाम आयोजित किया गया है जिसका उद्देश्य फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा, देशभर में लाखों युवा हर गली और हर मैदान में एक घंटा खेलने के लिए सािढय रूप से हिस्सा ले रहे हैं। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है और एक नया भारत बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नये भारत के निर्माण के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए यह भी सुनिश्चित करना होगा कि हर व्यक्ति स्वस्थ रहे और समाज स्वस्थ हो। उन्होंने कहा कि इससे देश को समृद्ध बनाने में मदद मिलेगी।
मेघवाल ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में नियमित रूप से खेल और शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के महत्व पर जोर दिया।
उन्होंने कहा, नियमित रूप से खेलों में हिस्सा लेने से हम शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं और मानसिक तनाव से मुक्त रहते हैं।
इस मौके पर चार टीम के बीच ािढकेट प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें मंत्रालय एकादश, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) एकादश, मीडिया एकादश और प्रभावशाली व्यक्तियों की एकादश ने हिस्सा लिया।