मृतका की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने व धमकी देने का आरोप
प्रकाशित: 24-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बांदा,(वीअ)। जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के इंदिरा कालोनी निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी मृत पुत्री की अश्लील फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं।
साथ ही परिवार को लगातार मानसिक रूप से प्रताडित करने, ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। प्रार्थना पत्र के अनुसार, महिला की पुत्री शिवानी की 12 जून 2026 को हत्या हो गई थी, जिसके मामले में उसके पिता जेल में निरुद्ध हैं। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी ललित वर्मा पुत्र रामकृपाल उर्फ कृपाली निवासी इंदिरा कॉलोनी, बरछा ब लगातार मृतका की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से वायरल कर रहा है, जिससे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसकी बडी पुत्री के मोबाइल पर अश्लील संदेश, वीडियो काल और आडियो काल कर मानसिक उत्पीडन कर रहा है। साथ ही 14 जून तथा 8 जुलाई 2026 को रास्ता रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी ने खुलेआम कहा कि वह किसी का कुछ नहीं बिगडने देगा और मृतका शिवानी की हत्या व अपहरण के पीछे भी उसकी गहरी साजिश रही है।पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने तथा कडी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।