रालोद के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
प्रकाशित: 24-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में आज नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा के प्रथम आगमन पर आयोजित स्वागत समारोह एक नई संगठनात्मक परंपरा का साक्षी बना। पहली बार किसी बड़े कार्पाम में मंचीय कार्पाम प्रारंभ होने से पूर्व प्रदेश कार्यालय परिसर में स्थापित भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को विशेष रूप से सजाया गया तथा सर्वप्रथम अनुपम मिश्रा द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके उपरांत ही मुख्य मंच पर कार्पाम का विधिवत शुभारंभ किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इसे राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा एवं चौधरी चरण सिंह के प्रति सर्वोच्च सम्मान व्यक्त करने वाली एक नई एवं प्रेरणादायी परंपरा बताया। इसके पश्चात राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय जयंत चौधरी द्वारा उत्तर प्रदेश का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार प्रदेश मुख्यालय पहुंचे अनुपम मिश्रा का ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उनके आगमन से प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में भारी उत्साह और हर्ष का वातावरण देखने को मिला। श्री मिश्रा अपने महानगर स्थित आवास से समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के विशाल काफिले के साथ प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना हुए। मार्ग में अनेक स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर जोरदार नारों के बीच उनका अभिनंदन किया गया।स्वागत समारोह का कुशल संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मयंक त्रिवेदी ने किया। अपने संबोधन में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जयंत चौधरी ने उन पर जो विश्वास व्यक्त करते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसके लिए वे उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक पद नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं और विश्वास की जिम्मेदारी है, जिसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।