वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

टिकटॉक ने अपने मंच पर बच्चों की निजता की रक्षा नहीं की

प्रकाशित: 25-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
ब्रसेल्स, (एपी)। यूरोपीय आयोग ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया मंच टिकटॉक ने अपने मंच पर बच्चों की निजता के अधिकारों की "ाrक से रक्षा नहीं की, क्योंकि उसने वयस्कों को नाबालिगों के अकाउंट देखने की इजाजत दी। आयोग ने कहा कि इस वजह से बच्चे साइबर-बुलिंग (ऑनलाइन माध्यम से परेशान करना), अनचाहे संपर्क और शोषणकारी व्यवहार का शिकार हो सकते थे। यह जांच ब्रसेल्स द्वारा बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों के खिलाफ लगातार की गई कार्वाई के बाद हुई है। ब्रसेल्स ने मेटा और एप्पल जैसी बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों को नियामक दायरे में लाने के मामले में दुनिया का नेतृत्व किया है।टिकटॉक अब अपना बचाव कर सकता है और इन नतीजों पर जवाब दे सकता है।अगर चीनी कंपनी का जवाब संतोषजनक नहीं लगता है, तो आयोग उसे नियमों का पालन न करने का जिम्मेदार "हरा सकता है और कंपनी पर उसके कुल सालाना राजस्व का छह प्रतिशत तक जुर्माना भी लगा सकता है।