पेट्रोलियम मंत्री ने श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री से मुलाकात की
प्रकाशित: 08-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री ने आज नई दिल्ली में श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री अनुरा करुणातिलके से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच दोनों देशों के बीच हाइड्रोकार्बन और ऊर्जा क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूत करने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।बैठक के मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे त् ऊर्जा सहयोग: दोनों देशों के बीच हाइड्रोकार्बन और ईंधन के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।द्विपक्षीय संबंध: भारत और श्रीलंका के बीच पुरानी मित्रता और आपसी हितों को और गहरा करने पर सहमति बनी। साझा प्रतिबद्धता: ऊर्जा सुरक्षा और आपसी विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही गई।