वर्जीनिया में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारतीय-अमेरिकियों को सम्मान
प्रकाशित: 09-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वाशिंगटन, (भाषा)। शिक्षा, समाज सेवा और परोपकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संगठन ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन ऑफ पीपल ऑफ इंडियन ओरिजिन (जीओपीआईओ) ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों को सम्मानित किया। जीओपीआईओ के वर्जीनिया चैप्टर की 17वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एमेरिटस शिव सुब्रमण्यम, चिकित्सक हिरेन पोखरना, नेत्र रोग विशेषज्ञ वी. के. राजू और मनोचिकित्सक सी. एम. प्रसाद को जीओपीआईओ वार्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए गए।
जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में बाल चिकित्सा तथा प्रसूति एवं स्त्राr रोग विभाग के प्रोफेसर सुब्रमण्यम को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वह मैरीलैंड स्थित शिव विष्णु मंदिर के संस्थापकों में भी शामिल हैं।पांमक रोग विशेषज्ञ पोखराना को कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए कार्यों के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में पुरस्कार दिया गया।
आई फाउंडेशन ऑफ अमेरिका के संस्थापक एवं अध्यक्ष राजू को पिछले छह दशकों से बच्चों में दृष्टिहीनता खत्म करने के प्रयासों के लिए परोपकार के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। मनोचिकित्सक प्रसाद को समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।जीओपीआईओ वर्जीनिया के स्थापना दिवस समारोह में सांसद सुहास सुब्रमण्यम, वर्जीनिया राज्य के सीनेटर सद्दाम सलीम और पूर्व सीनेटर जेनिफर वेक्सटन भी शामिल हुए। जीओपीआईओ वर्जीनिया के अध्यक्ष जयसिंह भंडारी ने कहा, विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय मूल के लोगों ने नवाचार, नेतृत्व और सेवा के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है और दुनिया भर में सम्मान एवं पहचान हासिल की है।