वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

मोदी सरकार के 12 साल: भारत की अद्भुत गौरवशाली विकास यात्रा

प्रकाशित: 09-06-2026 | लेखक: संपादकीय टीम
डॉ. अर्चना गुप्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों ने भारत की विकास यात्रा को नई दिशा, नई गति और नया आत्मविश्वास प्रदान किया है। वर्ष 2014 में शुरू हुआ यह सफर केवल सरकार बदलने का नहीं था, बल्कि शासन की कार्यशैली, विकास की प्राथमिकताओं और जनकल्याण की सोच में व्यापक परिवर्तन का था। "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मंत्र के साथ केंद्र सरकार ने देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया और भारत को एक सशक्त, आत्मनिर्भर तथा आधुनिक राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए।
इन 12 वर्षों में भारत ने आर्थिक, सामाजिक, सामरिक और तकनीकी क्षेत्रों में अनेक नई उपलब्धियां हासिल की हैं। देश आज दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, स्टार्टअप इंडिया और पीएम गति शक्ति जैसी पहलों ने विकास को नई ऊर्जा प्रदान की है। यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान व्यवस्था ने भारत को डिजिटल ाढांति का वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनाया है, जबकि चंद्रयान-3 की सफलता ने भारत की वैज्ञानिक क्षमता का परचम पूरे विश्व में लहराया है।
मोदी सरकार की विकास यात्रा का सबसे बड़ा आधार मजबूत और आधुनिक आधारभूत संरचना का निर्माण रहा है। देशभर में रिकॉर्ड संख्या में राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेसवे, रेलवे लाइनें, एयरपोर्ट और बंदरगाह विकसित किए गए हैं। वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार, रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण और माल परिवहन के लिए समर्पित गलियारों का निर्माण भारत की आर्थिक प्रगति को नई गति दे रहा है।
हरियाणा भी इस परिवर्तनकारी विकास यात्रा का प्रमुख भागीदार बना है। केंद्र की मोदी सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार के समन्वित प्रयासों ने राज्य को आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक प्रगति के नए शिखरों तक पहुंचाया है। केंद्र द्वारा राज्यों की वित्तीय क्षमता बढ़ाने के लिए किए गए ऐतिहासिक निर्णयों का हरियाणा को विशेष लाभ मिला है। केंद्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ने से हरियाणा को विकास परियोजनाओं के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध हुए, जिसके परिणामस्वरूप राज्य में आधारभूत संरचना और जनकल्याण कार्पामों को नई गति मिली।
वास्तव में मोदी सरकार के 12 वर्ष केवल विकास के आंकड़ों की कहानी नहीं हैं, बल्कि यह विश्वास, सुशासन और जनसेवा की एक व्यापक यात्रा है। हरियाणा इसका जीवंत उदाहरण है, जहां केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों ने विकास को जन-जन तक पहुंचाया है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है और आने वाले वर्षों में भारत और हरियाणा नई उपलब्धियों के साथ विकास के नए अध्याय लिखने के लिए तैयार हैं।
(लेखिका भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष हैं।)