चिकित्सालय का प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने किया निरीक्षण
प्रकाशित: 09-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
जशपुरनगर, (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने सोमवार को निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तेज गति और निर्धारित मानकों के अनुरूप हो रहे निर्माण कार्य की सराहना करते हुए अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने कहा कि अस्पताल के पूर्ण होने के बाद यह क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, एसडीएम जशपुर विश्वास राव मस्के, हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन अभियंता प्रपुल्ल चौरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।प्रभारी सचिव ने निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी लेते हुए गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उल्लेखनीय है कि इस अत्याधुनिक चिकित्सालय का निर्माण एनटीपीसी लारा के सीएसआर पंड से लगभग 35 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। अस्पताल का भूमिपूजन 7 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था। वर्तमान में छह मंजिला भवन के ग्राउंड फ्लोर सहित चार मंजिलों का ढलाई कार्य पूर्ण हो चुका है।100 बिस्तरों वाले इस आधुनिक अस्पताल में 15 ओपीडी, 4 आईसीयू, 4 ऑपरेशन थिएटर, पिजियोथेरेपी यूनिट, पैथोलॉजी लैब, सीटी स्कैन, डायलिसिस, एक्स-रे, एमआरआई, ईसीजी और इमरजेंसी वार्ड जैसी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
भवन के ग्राउंड फ्लोर में इमरजेंसी सेवाएं, प्रथम तल पर ओपीडी, द्वितीय एवं तृतीय तल पर वार्ड, चतुर्थ तल पर आईसीयू तथा पंचम तल पर ऑपरेशन थिएटर संचालित किए जाएंगे।
भवन के ग्राउंड फ्लोर में इमरजेंसी सेवाएं, प्रथम तल पर ओपीडी, द्वितीय एवं तृतीय तल पर वार्ड, चतुर्थ तल पर आईसीयू तथा पंचम तल पर ऑपरेशन थिएटर संचालित किए जाएंगे।