एमएलसी उम्मीदवार को लेकर लालू की बेटी रोहिणी ने जताई नाराजगी
प्रकाशित: 09-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
पटना, (भाषा)। राजद द्वारा सुनील सिंह को एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के फैसले पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पुत्री रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर नाराजगी जताते हुए परोक्ष तौर पर पार्टी नेतृत्व के निर्णय पर सवाल उ"ाए हैं। जो व्यक्ति नजदीकियों की बात बताकर उगाही-वसूली करना जिसका धंधा, जो अपनी झू"ाr धौंस जताने के लिए पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों को सामने बि"ाकर बहन-बेटियों के बारे में अमर्यादित बातें हैं करता हो, उसको कैसे उसके द्वारा ही उम्मीदवार बना दिया गया जिसे सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे ले जाने, पार्टी की बेहतरी की जिम्मेदारी लालू जीन ने सौंपी?