सिरसा के दमकल विभाग में कर्मचारियों और संसाधनों की कमी चिंताजनक : कुमारी सैलजा
प्रकाशित: 09-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
चंडीगढ़, (पवन आश्री)। सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने सिरसा जिले के दमकल विभाग में कर्मचारियों और संसाधनों की भारी कमी पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं और ऐसे समय में दमकल विभाग को पूरी क्षमता के साथ तैयार रखना सरकार की प्राथमिक
जिम्मेदारी है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि समाचारों के अनुसार जिले में दमकल विभाग के लगभग 40 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं, जबकि कई फायर ब्रिगेड वाहन भी अनुपयोगी या कंडम स्थिति में पहुंच चुके हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण मौजूदा स्टाफ पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ रहा है, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर राहत और बचाव कार्य प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।
सांसद ने कहा कि सिरसा एक कृषि प्रधान जिला है, जहां फसल कटाई और गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में भी आगजनी की घटनाएं लोगों के जीवन और संपत्ति के लिए गंभीर खतरा बनती हैं। ऐसी स्थिति में दमकल विभाग को पर्याप्त जनशक्ति, आधुनिक उपकरण और सुचारू संसाधन उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। कुमारी सैलजा ने राज्य सरकार से मांग की कि दमकल विभाग में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की प्रािढया शुरू की जाए, पुराने और खराब हो चुके वाहनों को बदला जाए तथा विभाग को आधुनिक तकनीक और आवश्यक संसाधनों से सशक्त बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती।
सांसद ने कहा कि सरकार को केवल आपदा के बाद प्रतिािढया देने के बजाय पहले से तैयारी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि आग जैसी घटनाओं में जान-माल के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके। दमकल विभाग की मजबूती सीधे तौर पर नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी हुई है और इस दिशा में त्वरित एवं प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
डिंग के दक्षिणी बाइपास की मांग को लेकर सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर एनएच-9 पर प्रस्तावित अंडरपास के स्थान पर बाइपास निर्माण कराने का आग्रह किया है।
सांसद ने पत्र में कहा है कि डिंग रोड पंजाब, बठिंडा रिफाइनरी तथा अन्य औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं।
बाजार क्षेत्र में सड़क की चौड़ाई सीमित होने के कारण लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रस्तावित अंडरपास के बजाय डिंग क्षेत्र में दक्षिणी बाइपास का निर्माण किया जाए, जिससे भारी वाहनों का आवागमन बाजार क्षेत्र से बाहर हो सके, यातायात जाम की समस्या का स्थायी समाधान मिले, सड़क सुरक्षा बेहतर हो तथा स्थानीय व्यापार और आमजन को भी राहत मिल सके।
सांसद ने मंत्रालय से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।