वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचे आयुक्त, वृक्षारोपण हेतु किया स्थल निरीक्षण, वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण की योजना

प्रकाशित: 06-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कोरबा (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। आयुक्प श्री आशुतोष पाण्डेय नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र की इंडस्ट्रियल एरिया में पहुंचे, उन्होने उद्योग संघ के पदाधिकारियों, सी.एस.आई.डी.सी. व निगम के अधिकारियों के साथ इंडस्ट्रियल एरिया का सघन भ्रमण करते हुये औद्योगिक क्षेत्र कारबा में वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण की योजना को अमलीजामा पहनाने स्थल का निरीक्षण किया तथा संबंधितों को सघन वृक्षारोपण को अमलीजामा पहनाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये। यहॉं उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से '' एक पेड़ मां के नाम '' अभियान के अंतर्गत सघन वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है, जिसकी शुरूआत विगत 18 जुलाई को '' रन पार ग्रीन मैराथान '' का आयोजन कर की गई थी। नगर निगम कोरबा द्वारा विगत 18 जुलाई से प्रतिदिन लगातार वृक्षारोपण का कार्य सम्पूर्ण शहर में किया जा रहा है तथा अब तक 5000 विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किये जाने के साथ ही लगभग 5000 बोगनवेलिया के पौधे कुल 10000 पौधों का रोपण किया जा चुका है। इंडस्ट्रियल एरिया में वृहद वृक्षारोपण - यहॉं उल्लेखनीय है कि कोरबा के खरमोरा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया लंबे चैडेक्व क्षेत्रपल में फैला हुआ है, जहॉं पर कापी संख्या में पौधों का रोपण किया जा सकता है। इस क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण किये जाने से एक ओर जहॉं इंडस्ट्रियल क्षेत्र से उत्सर्जित हवाजनित अपशिष्ट का वृक्षों के माध्यम से प्रबंधन होगा, वहीं दूसरी ओर हरित कोरबा संकल्प को भी बल मिलेगा, इंडस्ट्रियल एरिया में प्रशासन द्वारा वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण की योजना बनाई गई है, आज आयुक्प श्री आशुतोष पाण्डेय ने उद्योग संघ के पदाधिकारियों, सीएसआईडीसी व नगर निगम कारबा के अधिकारियों के साथ सम्पूर्ण इंडस्ट्रियल एरिया का निरीक्षण किया, वृक्षारोपण हेतु स्थलों का चिन्हांकन किया तथा वहां पर वृक्षारोपण की योजना को अमलीजामा पहनाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।प्रगतिरत पीएमएवाई आवासगृहों का निरीक्षण - भ्रमण के दौरान आयुक्प श्री पाण्डेय नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड त्रढ. 19 पथर्रीपारा, डबरीपारा बस्ती पहुंचे तथा वहॉं पर प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रगतिरत आवासगृहों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यहॉ उल्लेखनीय है कि निगम क्षेत्र में वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 अंतर्गत 4405 आवासगृहों की स्वीकृत शासन से प्राप्त हुई है, जिसमें से 3937 हितग्राहियों को आवासगृहों के स्वीकृति पत्र व भवन निर्माण अनुज्ञा प्रदान किये जा चुके हैं, निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में सवा 1300 से ज्यादा आवासगृह वर्तमान में प्रगति पर हैं। पथर्रीपारा वार्ड पहुंचकर आयुक्प श्री पाण्डेय ने प्रगतिरत आवासगृहों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, हितग्राहियें से भेंट की तथा समयसीमा के अंदर इन आवासगृहों का निर्माण कार्य पूरा किये जाने के संबंध में उनका मार्गदर्शन किया। आयुक्प श्री पाण्डेय ने वार्ड की सड़क,नाली, पानी, बिजली व साप-सपाई से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं की बेहतरी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिये।