वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

वरिष्ठ पत्रकार रमेश राजपूत को पत्नी शोक

प्रकाशित: 06-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली (वीअ)। वीर अर्जुन परिवार के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार रमेश राजपूत की धर्मपत्नी श्रीमती आशा का 62 वर्ष की उम्र में निधन हो गया वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थी। श्रीमती आशा ने शनिवार को देर शाम अंतिम सांस लेते हुए इस दुनिया से अपना नाता तोड़ दिया और वह देवलोक को गमन कर गई अपने पीछे वह दो पुत्र पुत्री पोते पोती धेवते-धेवती समेत हरा-भरा परिवार छोड़कर गई हैं। वह बहुत ही धार्मिक विचारों वाली एक महिला थी जिन्होंने अपना जीवन पूरा धार्मिक तरीके से व्यतीत किया।श्रीमती आशा का अंतिम संस्कार रविवार 6 सितंबर को बहादुरगढ़ स्थित स्थानीय श्मशान घाट पर किया जाएगा। श्रीमती आशा के निधन पर विभिन्न सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्री रमेश राजपूत शुरू से ही समाज से जुड़े रहे और उनकी बातों को उठाते रहे । परमपिता परमात्मा उन्हें इस दुख की स्थिति में ताकत प्रदान करें।