वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

कोरबा शहर के सौंदर्यीकरण को मिलेगी उडान, बनेगें थीम आधारित प्रवेशद्वार

प्रकाशित: 06-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कोरबा (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। ऊर्जाधानी व औद्योगिक नगरी कोरबा के सौदंर्यीकरण को अब नई उडान मिलने जा रही है। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा इस हेतु थीम आधारित प्रवेशद्वारों का निर्माण कराया जायेगा, निगम ने आमनागरिकों, कलाकारों से 08 विभिन्न थीमों पर आधारित प्रवेशद्वारों की डिजाईन व अन्य तथ्यों से जुडेक्व प्रपोजल मंगाये हैं, प्राप्त प्रस्तावों में से चयनित स्वागत द्वारों के कलाकारों को निगम द्वारा विशेष रूप से सम्मानित व नकद राशि से पुरस्कृत किया जायेगा।
आयुक्प श्री आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा विभिन्न थीम आधारित 05 प्रवेशद्वारों का निर्माण शहर के मुख्य स्थानों पर किये जाने की योजना बनाई गई हैं, जिसके लिये 08 पृथक-पृथक थीमों पर आधारित प्रवेशद्वारों की डिजाईन के प्रस्ताव आमनागरिकों व कलाकारों से मंगाये गये हैं, जिन थीमों पर यह प्रस्ताव मंगाये गये हैं, उनमें ऊर्जाद्वार, कोयला द्वार, हसदेव द्वार, आदिवासी संस्कृति द्वार, हरित कोरबा द्वार, औद्योगिक कोरबा द्वार, जनजातीय व ग्रामीण विरासत द्वार तथा भविष्य का कोरबा द्वार आदि थीमें शामिल हैं। इन विभिन्न थीमों में इस प्रकार से विषय वस्तुएं शामिल रहेंगे। प्रपोजल देने के इच्छुक नागरिक व कलाकार 20 सितम्बर तक अपने प्रस्ताव निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित मुख्य कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। आयुक्प ने की अपील- आयुक्प श्री आशुतोष पाण्डेय ने आमनागरिकों से अपील करते हुये कहा है कि '' आप सब की सोच से आपके शहर का द्वार सजेगा '', अत: वेलकम गेट की थीम निगम को प्रदान करें, ताकि आपकी सोच की उत्कृष्टता से हम शहर को और अधिक सजा सके, उसे संवार सके।