मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता
प्रकाशित: 06-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
चंडीगढ़, (पवन आश्री)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान' को व्यापक जनभागीदारी का अभियान बनाया जाएगा। अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा भाव और आमजन के बीच सेतु का काम करेंगे। कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचने के साथ-साथ जरूरतमंद पात्र लोगों को योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ दिलाने में सहयोग करेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता शनिवार को सोनीपत स्थित भाजपा जिला कार्यालय ‘स्वर्ण कमल' में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन केवल पद और दायित्व की यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की निरंतर साधना है। इस सेवा यात्रा और इसके माध्यम से हुए सकारात्मक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की सबसे मजबूत कड़ी हैं। वे सरकार की योजनाओं और आमजन की अपेक्षाओं के बीच संवाद का माध्यम बनकर कार्य करेंगे। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल कार्पाम आयोजित करना नहीं, बल्कि सेवा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लाभार्थी परिवारों से संपर्क करें, उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं को समझें तथा पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में हरसंभव सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया' कार्पाम से होगी। बूथ स्तर पर कार्यकर्ता अपने परिवारों के साथ दीप प्रज्ज्वलित करेंगे और लाभार्थी परिवारों को भी इस कार्पाम से जोड़ेंगे। प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक जिम्मेदारियां तय की जाएंगी, ताकि अभियान की पहुंच प्रत्येक बूथ और अधिक से अधिक परिवारों तक सुनिश्चित हो सके।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि ‘बच्चों के सपनों का भारत- हमारा आने वाला भारत' कार्पाम के तहत बच्चों और युवाओं को अपनी कल्पनाओं एवं विचारों को व्यक्त करने का अवसर दिया जाएगा। स्कूलों में ड्राइंग और भाषण जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से नई पीढ़ी को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का प्रयास होगा।
इसी प्रकार ‘नमो सेवा गाथा' के माध्यम से नुक्कड़ नाटकों और अन्य रचनात्मक माध्यमों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, जनकल्याणकारी योजनाओं और देश में हुए सकारात्मक बदलावों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। ‘आंगन का उत्सव' कार्पाम के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ‘कहानी बदलाव की' के माध्यम से सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की वास्तविक जीवन की प्रेरक कहानियों को सामने लाया जाएगा। लाभार्थियों की सफलता की कहानियां यह बताने का माध्यम बनेंगी कि जनकल्याणकारी योजनाएं किस प्रकार आम परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।