वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

डंडइया बाजार में किराना दुकान का शटर तोड़कर चोरी, 50 हजार के ड्राई फ्रूट ले उड़े चोर

प्रकाशित: 06-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। महानगर थाना क्षेत्र के डंडइया बाजार में देर रात चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाकर हजारों रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ली। चोर इलेक्ट्रिक ऑटो से मौके पर पहुंचे और किराना स्टोर का शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुए। चोर दुकान से करीब 50 हजार रुपये कीमत के काजू, बादाम और अन्य ड्राई फ्रूट ले गए। इसके अलावा दुकान के गल्ले में रखी नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी इलेक्ट्रिक ऑटो से मौके से फरार हो गए। पूरी घटना दुकान और आसपास लगे ण्ण्ऊन्न् कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में चोरों की तस्वीरें साफ नजर आ रही हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकानदार ने महानगर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ण्ण्ऊन्न् फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।