दिल्ली नगर निगम ने किया शिक्षक दिवस पर अपने शिक्षकों का सम्मान
प्रकाशित: 06-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। श्री हर्ष मल्होत्रा केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार एवं अध्यक्ष भाजपा दिल्ली प्रदेश और दिल्ली के महापौर श्री प्रवेश वाही ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर केदारनाथ साहनी सभागार सिविक सेंटर में निगम शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने छात्र जीवन के संस्मरण साझा किए एवं शिक्षकों को अपनी कक्षा के छात्रों के भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी उठाने के लिए प्रेरित किया। श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि शिक्षक के कंधों पर देश के भविष्य के निर्माण की जिम्मेदारी होती है। दिल्ली नगर निगम द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में उप महापौर डॉ मोनिका पंत, नेता सदन श्री जय भगवान यादव,स्थायी समिति की अध्यक्ष श्रीमती सत्या शर्मा,स्थायी समिति के उपाध्यक्ष श्री सत्यपाल सिंह, निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री योगेश वर्मा, शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष श्री अमित खरखड़ी पार्षदगण,निगमायुक्त श्री संजीव खिरवार,अतिरिक्त आयुक्त श्री संजीव कुमार मित्तल, निदेशक शिक्षा श्री निखिल तिवारी सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। श्री हर्ष मल्होत्रा ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र को दिशा देने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे जो देश का भविष्य हैं उनके भविष्य के निर्माण की जिम्मेदारी भी शिक्षक की होती है। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षाविद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भी याद किया जिनके जन्मदिवस के उपलक्ष में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आज का दिन केवल एक व्यक्ति के सम्मान का न होकर पूरी व्यवस्था एवं हमारी गुरु शिष्य परंपरा के सम्मान का दिन है। उन्होंने कहा कि आज का समय नई तकनीक एवं नए कौशल सीखने का समय है और हमें सुनिश्चित करना है कि हमारे छात्र इस कार्य में किसी से भी पीछे न रहें। श्री हर्ष मल्होत्रा ने शिक्षकों को कहा कि जब निगम विद्यालय से बच्चा पांचवीं पास करके छठी कक्षा में जाए तो यह सुनिश्चित किया जाए कि वो बच्चा अपनी पढ़ाई पूरी करे। दिल्ली के माननीय महापौर श्री प्रवेश वाही ने इस अवसर पर कहा कि उनके 18-19 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में उन्हें जब भी निगम विद्यालयों में जाकर बच्चों एवं शिक्षकों से मिलना होता है तो काफी गौरव की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों से हर मामले में बेहतर निगम विद्यालय के शिक्षक हैं। श्री प्रवेश वाही ने कहा कि आज निगम विद्यालय पहले से काफी बेहतर स्थिति में हैं और विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाओं एवं स्मार्ट शिक्षकों को देखकर काफी अच्छा लगता है। श्री प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली में 20 से 21 लाख बच्चे 5-10 वर्ष की आयु के हैं और इनका 30ज्ञ् छात्र निगम विद्यालयों में पढ़ रहे हैं और इन बच्चों को अच्छी सुविधा एवं अच्छी शिक्षा देना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि निगम विद्यालय मेधावी शिक्षकों के माध्यम से आगे बढ़ेंगे। महापौर ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए निगम विद्यालय प्रतिबद्ध हैं। श्री प्रवेश वाही ने कहा कि अपने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने एवं नई तकनीक का इस्तेमाल कर अभिभावकों को जोड़ने के लिए प्रतिभागिता पहल आरम्भ की जा रही है। उन्होंने बताया कि निगम के 12 क्षेत्रों में 24 निगम श्री विद्यालय तैयार किए जा रहे हैं जो आस पास के स्कूलों का भी मार्गदर्शन करेंगे। श्री प्रवेश वाही ने बताया कि निगम विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए मिनी लीग भी आरम्भ की जा रही है जिसके माध्यम से अंडर -9 एवं अंडर -11 आयु वर्ग में ािढकेट एवं फुटबॉल की खेल प्रतिभाओं की पहचान की जाएगी।