लगातार बारिश से जलमग्न हुआ मार्ग
प्रकाशित: 06-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बांदा,(वीअ)। लगातार हो रही भीषण बारिश के चलते जहां एक ओर गांव की गली गली में बरसात का पानी भर रहा है वहीं दूसरी ओर लोगों के कच्चे रिहायशी मकानों को भी बारिश ने निशाना बनाया है जिसके चलते क्षेत्र के कई गांव में लोगों के मकान भर भरा कर बारी-बारी से ढहने लगे हैं जिनकी वजह से परिवारों के समक्ष भीषण समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं पैलानी तहसील के अमारा गांव में कंचन पत्नी उदयवीर सिंह, रानी बेवा रामपाल गयादीन पुत्र राजा रामपाल पुनेश मिश्रा दीपक पुत्र राम सुफल विश्वकर्मा मुरलिया वर्मा छंगीलाल वर्मा खरेई गांव निवासी राम मूरत यादव सीता यादव के मकान बारिश में गिर जाने की वजह से घर की सारी गृहस्थी तथा बर्तन भाड़े भूसा बरतन तथा खाने की सभी सामग्री मलबे में दब गई है जिसकी वजह से पीड़ित परिवार संकट में हैं वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में लेखपालों द्वारा बराबर घर गिरी का सर्वे कर शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है।