जिले में 17 से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा सेवा संकल्प अभियान: डीसी
प्रकाशित: 06-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
करनाल,(हरमनजोत सिंह)। डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की समर्पित जनसेवा एवं परिवर्तनकारी सुशासन के उपलक्ष्य में जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा।
एक माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत 14 मॉड्यूलों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी को बढ़ावा देना, पात्र नागरिकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना तथा सरकारी सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है। जिला में इस कार्पाम के लिए एडीसी डॉ. राहुल रईया को नोडल अधिकारी बनाया गया है। डीसी शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्पाम डीसी ने कहा कि 17 सितंबर को बूथ स्तर पर आशीर्वाद का दीया कार्पाम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों एवं बूथों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित लाभार्थियों को चिह्नित कर आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करें।
विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रव्यापी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताः उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सरकारी एवं निजी स्कूलों में राष्ट्रव्यापी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी मेरे सपनों का भारत विषय पर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत करेंगे। विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय कार्पाम में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।