फोन हैक कर 1,13,000 की ठगी
प्रकाशित: 06-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
फरीदाबाद (वीअ)। महिला का फोन हैक कर उसके खाता से 1,13,000 रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने ईश्वर दास, दिनेश निवासी नागौर राजस्थान व दिनेश निवासी जौधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। नागौर व जोधपुर राजस्थान से 3 सितंबर को काबू किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड लिया जाकर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अनुसार सेक्टर-3 बल्लभगढ निवासी एक महिला पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 24 जुलाई को उसका फोन अचानक हैक हो गया था और उसके बैंक खाते से 1,13000 रुपये कट गए।