वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडापोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

प्रकाशित: 07-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
रायगढ़ , (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में थाना तमनार पुलिस ने ट्रकों एवं ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दापाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में चोरी में प्रयुक्प बोलेरो वाहन, 50 लीटर डीजल, प्लास्टिक पाइप, लोहे का सब्बल, पेचकस तथा नकदी बरामद की गई है। गिरोह के अन्य परार सदस्यों की तलाश जारी है।जानकारी के अनुसार 4 अगस्त 2026 को हुई, प्रार्थी गोपेश जायसवाल निवासी तमनार ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका ट्रेलर त्रढमांक ष्टत्र 13 >ङ्क 7911 जेपीएल प्लांट के गेट नंबर-2, सलिहाभांठा के पास खड़ा था। रात में वाहन में लगभग 100 लीटर डीजल मौजूद था, लेकिन सुबह देखने पर डीजल टैंक का ढ़न टूटा मिला और पूरा डीजल चोरी हो चुका था। रिपोर्ट पर थाना तमनार में अपराध त्रढमांक 197/2026 के तहत धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र सत्रिढय किया। सूचना मिली कि ग्राम भालूमुड़ा निवासी किशोर कुमार चौहान के पास चोरी का डीजल रखा हुआ है। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों पकीर यादव, खुलु उर्प दुखभंजन देवता, कमलेश कुमार उरांव एवं कमल सिदार के साथ मिलकर ट्रकों एवं ट्रेलरों से डीजल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने यह भी बताया कि चोरी का डीजल ग्राम मुड़ागांव निवासी दुर्गाचरण पटेल को मात्र 4,000 रुपये में बेच दिया था तथा मिली रकम को आपस में बांटकर खर्च कर दिया।आरोपी किशोर कुमार चौहान की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी में प्रयुक्प बोलेरो वाहन त्रढमांक ष्टत्र 13 क्चरू 1854, 50 लीटर डीजल, प्लास्टिक पाइप, लोहे का सब्बल एवं पेचकस जब्त किया। इसके बाद आरोपी कमलेश कुमार उरांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बित्रढाr की रकम में से शेष 500 रुपये पुलिस के समक्ष पेश किए, जिसे विधिवत जब्त किया गया।