वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

स्टेशनों की सफाई पर रेल मंत्रालय ने सभी जोन से मांगी राय

प्रकाशित: 07-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली । रेल मंत्रालय ने अपने सभी 18 जोन से रेलवे स्टेशनों की सफाई के लिए वर्तमान परिणाम आधारित "sका व्यवस्था के स्थान पर श्रमशक्ति आधारित "sका व्यवस्था लागू करने पर सुझाव मांगे हैं।
वर्तमान में लागू परिणाम आधारित सफाई "sका प्रणाली के तहत "sका लेने वाली कंपनी को यह सुनिश्चित करना होता है कि स्टेशनों पर सफाई का स्तर मानक के अनुसार हो। इसमें श्रमिकों की संख्या मायने नहीं रखती है।
हालांकि श्रमशक्ति आधारित व्यवस्था के तहत कंपनी को स्टेशन पर सफाई कर्मचारियों की एक निश्चित संख्या की तैनाती सुनिश्चित करनी होगी।
सभी जोन के महाप्रबंधकों को पांच अगस्त, 2026 भेजे गए पत्र में मंत्रालय ने कहा, स्टेशनों की सफाई के लिए वर्तमान परिणाम आधारित "sका व्यवस्था से जुड़े निर्देशों की समीक्षा करने और उसकी जगह श्रमशक्ति आधारित "sका व्यवस्था अपनाने का एक प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के विचाराधीन है।w
पत्र में कहा गया, इस प्रस्ताव पर विचार करने के लिए बोर्ड कार्यालय को विस्तृत कारण और वित्तीय प्रभाव की जानकारी संलग्न प्रारूप में प्रदान की जाए।