किफायती फूड ऐप टोइंग अब रुड़की में उपलब्ध
प्रकाशित: 07-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
रुड़की,(वीअ)। किफायती फूड डिलीवरी ऐप श्टोइंगश् ने आज रुड़की में अपनी शुरुआत की घोषणा की। पिछले 10 महीनों में, टोइंग ने भारत के 52 शहरों में अपने नेटवर्क का विस्तार किया है और अपने ऐप पर भोजन, पेय पदार्थों पर हर दिन सबसे कम कीमतों का वादा करता है, जो रेस्टोरेंट टेबल मेनू की कीमतों से मेल खाती हैं या उनसे भी कम हैं। इसके अलावा, टोइंग पर दिए गए किसी भी ऑर्डर पर कोई पैकेजिंग शुल्क या प्लेटफॉर्म शुल्क नहीं है। यह टोइंग को बाजार में उपलब्ध सबसे किफायती फूड डिलीवरी ऐप बनाता है। उपयोगकर्ता 99 रुपये से कम में बिरयानी, बर्गर और बाउल्स सहित कई तरह के व्यंजनों का ऑर्डर दे सकते हैं। रुड़की में, टोइंग शहर के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट्स के साथ लाइव हुआ है जो पहले से ही प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध हैं। टोइंग का किफायती और सुलभ मूल्य निर्धारण मॉडल पहली बार नौकरी करने वालों और कॉलेज के छात्रों के बीच काफी पसंद किया गया है,विस्तार पर बात करते हुए, टोइंग के चीफ बिजनेस ऑफिसर सिद्धार्थ भाकू ने कहा, "श्च्ोइदृश् फूड डिलीवरी में ग्राहकों की एक नई श्रेणी बना रहा है और जनरेशन जेड, कॉलेज जाने वालों और मूल्य-सचेत ग्राहकों को लक्षित कर रहा है। रुड़की में टोइंग का शुभारंभ हमारे वैल्यू प्रपोजिशन की ताकत और युवा उपभोक्ताओं की उभरती जरूरतों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता दोनों को दर्शाता है।