मुख्यमंत्री चार गुणा गति से लाडवा में करवा रहे विकास कार्य: सुमन सैनी
प्रकाशित: 07-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लाडवा,(प्रकृति आश्री)। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश की सभी विधानसभाओं का समान रूप से विकास करवा रहे हैं। लाडवा विधानसभा में चार गुणा गति से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। प्रदेश में पहले की सरकारों में क्षेत्र और जाति को देखकर काम होते रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्षेत्रवाद, जातिवाद को तो खत्म किया ही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा की ग्रामीण सीट से चुनाव लड़वाकर ग्रामीण विकास को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि इस सोच से देश, प्रदेश व ग्रामीण क्षेत्र को विकसित करने में गति मिली है। ऐसी योजनाओं से ही वर्ष 2047 तक देश को विकसित भारत बनाया जाएगा।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी वीरवार को अनाज मंडी धर्मशाला लाडवा में आयोजित कार्पाम को संबोधित कर रही थी। उपाध्यक्षा सुमन सैनी का कार्पाम में पहुंचने पर पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया गया। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाशोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार गुरु रविदास जी के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने जाति-पाति से ऊपर उठकर मानवता की सेवा का मार्ग दिखाया। गुरु जी के बताए समरसता, समानता और मानव सेवा के आदर्श हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भव्य कलश वंदन यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। यात्राओं से गुरु जी के समता, समानता और मानव सेवा के संदेश को घर-घर तक पहुंचाया।