तेज रफ्तार आटो की टक्कर से बाइक सवार घायल
प्रकाशित: 07-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कमासिन/बांदा,(वीअ)। गुरूवार को कमासिन दादौ मार्ग पर समय करीब 11 बजे बीरा के आगे पुलिया के पास तेज रफ्तार ऑटो ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर पीछे बैठे 45 वर्षीय रमेश पुत्र मतगंजन निवासी खलरिहापुरवा मजरा औदहा, थाना मरका गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रमेश को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।। वहीं घटना के बाद बाइक चालक तथा आटो चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकले जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी ।