वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

प्राधिकरण अधिकारी एके अरोड़ा ने वर्षा के दृष्टिगत सैक्टरों का भ्रमण किया

प्रकाशित: 07-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नोएडा, (वीअ)। प्राधिकरण के महाप्रबन्धक (सिविल), श्री ए0के0 अरोड़ा द्वारा वर्षा के दृष्टिगत आवासीय एवं औद्योगिक सैक्टरों के कार्यक्षेत्रों का भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान वर्क सर्किल-7 के वरिष्ठ प्रबन्धक, श्री डोरी लाल वर्मा व सम्बन्धित अवर अभियन्ता श्री हिमांक कटारिया एवं वर्क सर्किल-8 के वरिष्ठ प्रबन्धक, श्री रोहित सिंह व सम्बन्धित अवर अभियन्ता श्री पाम मोंगा भ्रमण के दौरान उपस्थित थे।औद्योगिक क्षेत्रों के अन्तर्गत सैक्टर-80, 81, 82, औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 का भ्रमण किया गया। भ्रमण में पाया गया कि सड़कों पर कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं पायी गई। कुछ स्थानों पर पनकटों द्वारा सफाई की आवश्यकता पाई गई, जिनको स्थल पर साफ कराया गया। महाप्रबन्धक (सिविल) द्वारा स्टाफ को निर्देश दिये गये कि वर्षा के दौरान यह सुनिश्चित करें कि किसी भी परिस्थिति में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।आवासीय सैक्टरों के वर्क सर्किल के कार्यक्षेत्र सैक्टर-105 एवं 108 के भ्रमण के दौरान कहीं पर जलभराव की स्थिति नहीं पायी गई। सैक्टर-105 के आवासीय कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री दीपक दत्तात्रेय के साथ भी वर्षा में ही सैक्टर का निरीक्षण किया गया।
स्थल पर तैनात स्टाफ को निर्देश दिये गये कि वर्षा के दौरान यह सुनिश्चित करें कि किसी भी परिस्थिति में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।