वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

मेडिकल कॉलेज का नाम रामराजा सरकार के नाम हो: मोहम्मद अली

प्रकाशित: 07-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
छतरपुर (वीअ)। शहर में बन रहे मेडिकल कॉलेज के नामकरण को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह के तर्क दिए जा रहे है। अब इस मामले को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहम्मद अली भारतीय ने मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें मांग की गई है कि मेडिकल कॉलेज का नाम बुंदेलखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ओरछा के राम राजा सरकार के नाम पर हो। मोहम्मद अली भारतीय ने बताया मेडिकल कॉलेज भवन निर्माणाधीन है और आगामी समय में बनकर तैयार हो जाएगा और मेडिकल संबंधी व्यवस्थाएं भी शुरू हो जाएंगे ऐसे में नामकरण सबसे पहली सीढ़ी है जिसे लेकर शहर में तमाम वर्ग और संगठन द्वारा अपने विवेक अनुसार नाम रखने की मांग की जा रही, लेकिन मेरा मानना है कि मेडिकल कॉलेज का नाम रामराजा सरकार शासकीय मेडिकल चिकित्सा महाविद्यालय रखा जाए, जिससे मरीजों को इलाज के साथ नाम का भी लाभ मिलेगा। ज्ञापन देते समय युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।