आपके सपनों को साकार करने के लिए सरकार आपके साथ खड़ी है: नायब सिंह सैनी
प्रकाशित: 07-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
चंडीगढ़, (पवन आश्री)। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि युवा सपने देखना कभी बंद न करें। सपने सोते हुए नहीं, बल्कि जागते हुए देखें। उन सपनों को साकार करने के लिए अब केवल आपका हौंसला ही नहीं, बल्कि आपकी अपनी सरकार भी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हम किसी भी युवा के सपनों को दबने नहीं देंगे। हरियाणा सरकार युवाओं को पारदर्शी व्यवस्था, समान अवसर और बिना पर्ची-बिना खर्ची की भर्ती प्रणाली के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी वीरवार को सोनीपत में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को संबोधित कर रहे थे। छात्र संवाद मुख्यमंत्री के साथ" के तहत आयोजित इस कार्पाम में प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से भी स्टूडेंट्स लाइव जुड़े थे। इस दौरान आईसीएस सेंटर के संस्थापक श्री परिमल कुमार ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब वे युवाओं की ओर देखते हैं तो उन्हें विकसित भारत और विकसित हरियाणा का उज्ज्वल भविष्य दिखाई देता है। आज पूरी दुनिया भारत को केवल एक बड़ा बाजार नहीं, बल्कि नई संभावनाओं और विश्व का नेतृत्व करने वाली युवा शक्ति के रूप में देख रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की सबसे युवा आबादी की ताकत के साथ आगे बढ़ रहा है और यही शक्ति विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी किसी तपस्या से कम नहीं होती। युवा दिन-रात मेहनत करते हैं, कठिन परिस्थितियों का सामना करते हैं और अनेक सामाजिक दबावों के बीच अपने लक्ष्य के लिए निरंतर प्रयास करते हैं। सरकार उनकी इस मेहनत और संघर्ष का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भर्ती प्रािढया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है।
हरियाणा में आज युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के सरकारी नौकरियां मिली हैं। इस व्यवस्था की सराहना स्वयं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसी भी योग्य युवा को नौकरी के लिए सिफारिश या पैसे का सहारा न लेना पड़े।