वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

यौन उत्पीड़न के आरोप में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गिरफ्तार

प्रकाशित: 07-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को 16 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया और सीलमपुर पुलिस ने उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्र के मुताबिक, लड़की आरोपी के संपर्क में सोशल मीडिया के ज़रिए आई थी, जहां उसके काफी फॉलोअर्स हैं। सूत्र ने बताया कि व्यक्ति पर अप्रैल 2025 में लड़की का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।